कटनी। कटनी में राजस्व प्रकरणों में लापरवाही बरतने वाले पांच पटवारियों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने सोमवार को समय-सीमा की बैठक में राजस्व प्रकरणों और फार्मर रजिस्ट्री कार्य की प्रगति की समीक्षा की। कम प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद अनुविभागीय अधिकारी कटनी प्रदीप कुमार मिश्रा ने मंगलवार को चार पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एक पटवारी को कार्यालय में संलग्न किया गया है। निलंबित किए गए पटवारियों में तहसील रीठी के प्रीतम लाल दाहिया और प्रमोद खरे शामिल हैं। तहसील बड़वारा से देवेंद्र भगत और संजय जैन को भी निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय स्थानीय तहसील कार्यालय रहेगा। इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। तहसील रीठी के पटवारी विश्वनाथ श्रीवास्तव को नक्शा तर्मीम, ई-केवाईसी और फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों में रुचि नहीं लेने के कारण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय में संलग्न किया गया है।
Next Post
MSP पर गेहूँ की बिक्री के लिए 50 हजार किसानों ने कराया पंजीयन
Tue Mar 18 , 2025
सतना 18 मार्च ।न्यूनतम समर्थन मुल्य पर गेहूं की बिक्री के पन्ना समेत विन्ध्य के 6 जिलों में भर में अभी तक 50 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है। किसान 31 मार्च तक पंजीयन करा सकते हैं, खरीदी उपार्जन केन्द्रों में 5 मई तक होगी। गेहूँ की खरीदी के लिये […]

You May Like
-
7 months ago
बाइक पेड़ से टकराई, 1 की मौत 2 घायल