जबलपुर: ग्वारीघाट में होशंगाबाद का युवक डूब गया और उसकी मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक भानू ठाकुर 52 वर्ष निवासी साई बरात घर के पास शक्ति नगर ने बताया कि वह नगर निगम में काम करता है.
उसके साढू भाई का लडका हर्ष ठाकुर पिता शिव प्रसाद ठाकुर 22 वर्ष निवासी पिपरिया स्टेशन के पास थाना पिपरिया जिला होशंगाबाद का ग्वारीघाट स्नान के लिये आया था जो स्नान करते करते गहराई में चला गया और डूब गया जिसे पानी से निकाल कर अस्पताल गोरखपुर लेकर आये जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
