औद्योगिक क्षेत्र कोठी की जमीन का गलत सीमांकन करने पर आरआई ,पटवारी निलंबित होंगे

सतना : डॉ. सतीष कुमार एस ने औद्योगिक क्षेत्र कोठी की जमीन का गलत सीमांकन करने पर आर.आई. और पटवारी का निलंबन प्रस्ताव भेजने के निर्देश तहसीलदार को दिए हैं.
सोमवार को टी एल की बैठक में औद्योगिक क्षेत्र कोठी के लिए नयागांव में आवंटित 50 एकड़ जमीन में गलत सीमांकन कर निजी व्यक्ति की जमीन निकालने पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए तहसीलदार को संबंधित आर.आई. और पटवारी के विरूद्ध कार्यवाही का प्रस्ताव भेजने के निर्देष दिये।

बताया गया कि सीमांकन के दौरान पटवारी द्वारा शासकीय भूमि होने संबंधी जानकारी दिये जाने के बावजूद आर.आई. द्वारा किसी निजी व्यक्ति का सीमांकन कर देने पर कलेक्टर ने आर.आई. को निलंबित कर चार्जषीट देने और सीआर में फील्ड में पोस्टिंग नहीं करने की टीप अंकित करने के निर्देष दिये। उद्योग विभाग के अधिकारियों को सीमांकन की सूचना भी नहीं दी गई।

Next Post

अमर शहीद हेमू कालाणी की जन्म जयंती मनी

Mon Mar 23 , 2026
ग्वालियर:अमर शहीद हेमू कालाणी की जन्म जयंती पर आज सोमवार को शहरवासियों ने हेमू कालाणी चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री जवाहर प्रजापति सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like