सांप काटने से बच्ची की अस्पताल में मौत 

सीधी। सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करौंदिया में बीती रात्रि जब बच्ची अपने बिस्तर में सो रही थी तभी बच्ची चिल्लाने लगी ।घर के सदस्यों ने जाकर देखा तो दीपांजलि गुप्ता पिता जयप्रकाश गुप्ता उम्र 5 वर्ष के पैर पर सांप काटने जैसे निशान दिखे। तब परिजनों ने उसका प्राथमिक उपचार चीरा लगाकर किया और स्थान से चमड़ी निकाल दिया ।

इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरिया लाया गया। चीरा लगने के कारण डॉक्टर समझ नहीं पाए और प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। कुछ समय बाद बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। डॉ. शिवेंद्र पटेल ने बताया कि सांप काटने वाले स्थान पर चीरा लगा हुआ था ,समझ पाना मुश्किल था। प्राथमिक उपचार किया गया और इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया।

Next Post

चीनी नरम, चावल, दालों के दाम बढ़े, खाद्य तेलों में घट-बढ़

Thu Sep 10 , 2026
नयी दिल्ली, 10 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में गुरुवार को चीनी का औसत भाव टूट गया। चावल और दालों में तेजी रही जबकि गेहूं की कीमत कमोबेश स्थिर रही। खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया। मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत 11 रुपये […]

You May Like