किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो: संभागायुक्त

जबलपुर। संभागायुक्त धनंजय सिंह ने पाटन विकासखंड के श्री वेयरहाउस सोनतलाई पहुंचकर धान उपार्जन कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा सभी व्यवस्थाएं शासन निर्देशानुसार सुनिश्चित की जाएं।

सोनतलाई में संभागायुक्त ने पराली प्रबंधन कार्यों का अवलोकन किया और किसानों तथा पराली संग्रहण एजेंसी से चर्चा की। उन्होंने पराली निस्तारण में उपयोग हो रहे बेलर, हैप्पी सीडर और सुपर सीडर यंत्रों का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत, एसडीएम मानवेन्द्र सिंह सहित संभाग, जिला एवं खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

आंगनबाड़ी, विद्यालय और स्वास्थ्य केंद्र का अवलोकन

कंतोरा में संभागायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार और टीकाकरण की स्थिति की जानकारी ली तथा आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने माध्यमिक शाला कंतोरा में शैक्षणिक स्तर सुधारने व खेलकूद गतिविधियों की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। रानीताल स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में उन्होंने बीमारियों की रोकथाम, उपचार व्यवस्थाओं और एएनसी पंजीयन को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।

सांदीपनि विद्यालय निर्माण स्थल का निरीक्षण

संभागायुक्त सिंह ने पाटन के ग्राम सकरा में लगभग 38 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Next Post

पेंशन प्रकरणों के निराकरण में देरी, कर्मचारी परेशान

Wed Dec 3 , 2025
नवभारत, जबलपुर। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने आरोप लगाया है कि विभागों से ऑनलाइन भेजे जा रहे पेंशन प्रकरण पेंशन कार्यालय में मिल ही नहीं रहे हैं, वहीं मैनुअल प्रकरण भी एक से डेढ़ माह से लंबित पड़े हैं। पीडब्ल्यूडी, शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, हिरण जल संसाधन समेत कई […]

You May Like