यात्रीगण कृपया ध्यान दें, असुविधा के लिए हमें खेद है !

जबलपुर : जबलपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुणे सुपौल ट्रेन का ग़लत एनाउंसमेंट कंप्यूटर द्वारा कर दिया गया। हुआ कुछ ऐसा कि बुधवार दोपहर दो बजे रोज़ की तरह प्लेटफार्म क्र पाँच पर 12322 मुंबई मेल के यात्रियों की भीड़ अपनी गाड़ी का इंतज़ार कर रही थी। जो लगभग 50 मिनट की देरी से चल रही थी। इसी बीच कंप्यूटर द्वारा पुणे सुपौल एक्सप्रेस का एनाउंसमेंट प्लेटफार्म क्र पाँच पर आने का कर दिया गया।

जिसको सुनते ही मुंबई मेल के यात्रियों में अफरा तफ़री मच गई। अपनी ट्रेन को प्लेटफॉर्म पर आता देख यात्रियों के होश उड़ गए। तभी अपनी गलती सुधारते हुए रेलवे के अधिकारी माइक पर आए और मुंबई मेल के प्लेटफार्म क्र पाँच पर ही आने की पुष्टि की जिसके बाद यात्रियों की जान में जान आई। डर इस बात का है, किसी दिन दो पल की लापरवाही कहीं बड़े हादसे का कारण ना बन जाए !
बदला गया प्लेटफार्म
बुधवार को पुणे से चलकर सुपौल जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के प्लेटफार्म में बदलाव किया गया। पहले इस गाड़ी को प्लेटफॉर्म नंबर पाँच पर लिया जा रहा था। जिसे बाद में बदलकर प्लेटफॉर्म क्र दो कर दिया गया।

Next Post

उज्जैन में 30 हजार करोड़ के काम जारी, हाउसिंग बोर्ड के हाथ खाली

Thu Apr 23 , 2026
उज्जैन: सिंहस्थ 2028 को लेकर शहर में जहां करीब 30 हजार करोड़ के विकास कार्य तेज गति से चल रहे हैं, वहीं उज्जैन हाउसिंग बोर्ड पूरी तरह हाशिए पर नजर आ रहा है. हालात ऐसे हैं कि बोर्ड के पास न कोई जमीन बची है, न कोई नई योजना, और […]

You May Like