हमारे निगम स्कूल के बच्चे किसी से कम नहीं: महापौर

जबलपुर: नगर निगम द्वारा संचालित 5 प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं का बहुप्रतीक्षित वार्षिक उत्सव 15 दिसंबर को मानस भवन में अत्यंत भव्यता के साथ मनाया गया। आयोजन में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि निगम विद्यालय के बच्चे जो बहुत कमजोर परस्थिति से आते हैं उनमें प्रतिभाओं की कमी नहीं है, उन्हें सिर्फ अवसर मिलने की देर है। नगर निगम स्कूलों के हमारे बच्चे किसी से कम नहीं है।

सांस्कृतिक आयोजनों का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ नवरंग कत्थक कला केन्द्र के मोती शिवहरे के निर्देशन में हुआ, जिसके बाद बुन्देलखण्ड क्षेत्र की लोक परम्परा पर आधारित लोकनृत्य अहीर का प्रदर्शन कृष्णकांत दीक्षित के निर्देशन में किया गया। निगम विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सुन्दर मनोहारी नृत्यों की जब शुरूआत हुई सभी अतिथिगण अभिभूत हो गए।
इस दौरान नगर निगम विद्यालय घमापुर द्वारा मां नर्मदा का वंदन नृत्य नाटिका के माध्यम से किया गया, वहीं एल.एन. यादव, स्कूल रॉंझी द्वारा बुन्देली राई, सीता स्वयंवर पर आधारित नृत्य नाटिका का प्रदर्शन तिलवाराघाट स्कूल द्वारा किया गया, डॉं. राजेन्द्र प्रसाद विद्यालय द्वारा राजस्थानी पृष्ठ भूमि पर आधारित राजस्थानी कालबेलिया नृत्य का प्रदर्शन किया गया, वहीं नगर निगम कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविंदगंज की समूहिक प्रस्तुति ब्रज की रासलीला ने सभी का मन मोह लिया।
प्रतिभाओं का किया गया सम्मान
प्रस्तुतियों के बाद नगर निगम के सभी शिक्षकगणों का महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के द्वारा उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के फलस्वरूप सम्मानित किया, वहीं मेकलसुता इंस्टीट्यूट एवं महापौर गुरूकुल के शिक्षकों को भी सम्मानित किया। तत्पश्चात सभी प्रतिभागीगणों को प्रशस्ती पत्र, स्मृति चिन्ह एवं नगद पुरस्कार 5 हजार, 4 हजार, 3 हजार और 2-2 हजार के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन अपर आयुक्त मनोज श्रीवास्तव एवं सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डॉं. शैलेन्द्र पाण्डेय द्वारा किया गया।

इस मौके पर विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी, मध्य क्षेत्र के विधायक डॉं. अभिलाष पाण्डेय, निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार, अपर आयुक्त मनोज श्रीवास्तव, रादुविवि के कुलपति डॉं. राजेश वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी, पारितोष वर्मा ,भाजपा अध्यक्ष ग्रामीण राजकुमार पटैल, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, एम.आई.सी. डॉं. सुभाष तिवारी, विवेकराम सोनकर, दामोदर सोनी,रजनी कैलाश साहू, अंशुल राघवेन्द्र यादव, पार्षद मनीष राजपूत, पूर्व पार्षद यामिनी सिंह, निगम के सहायक खेल अधिकारी वी.एस. दांगी, निगम के प्राचार्यगण डॉं. शैलेन्द्र पाण्डेय, राकेश जैन, दीप्ति शर्मा, रागनी गर्ग, कीर्ति परोहा, विजय श्रीवास्तव, एवं नवरंग कत्थक कला केन्द्र के मोती शिवहरे मौजूद रहे।

Next Post

जाम गेट पर हुआ हादसा: दोस्तों संग घूमने आया युवक खाई में गिरा

Tue Dec 16 , 2025
इंदौर: इंदौर के पास पर्यटन स्थल जाम गेट पर बड़ा हादसा हो गया. दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे एक युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरी खाई में जा गिरा. बताया जा रहा है कि युवक खाई के किनारे बंदरों को खाना खिला रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई. […]

You May Like