परिवार के साथ पहुंचे ठेकेदार की प्रशासन से गुहार बाकी के पैसे दिला दो 

आष्टा. काम करने के बाद भी जब अपनी मेहनत का पैसा नहीं मिला तो ठेकेदार परिवार के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचा. जहां उसने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो उसे अपने परिवार के साथ आत्महत्या करने को मजबूर होना पड़ेगा.जानकारी के अनुसार शहर मेें बिहार से आए ठेकेदार रंजीत सिंह ने कॉलोनाइजर सैयद परवेज अली का एक बंगला बनाया पूरे मटेरियल के साथ कुछ पेंमेंट तो ठेकेदार को दे दिया, लेकिन अब बाकी पैसे 22 लाख रुपए के लिए ठेकेदार दर-दर भटक रहा है.

ठेकेदार मंगलवार को न्याय मांगने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा. जहां उन्होंने जनसुनवाई में मांग की कि मुझे मेरे पैसे दिलवाए जाएं. क्योंकि मैंने कॉलोनाइजर सैयद परवेज अली का जो काम किया. इधर-उधर से पैमेंट लेकर किया. अब वो लोग हमें बहुत परेशान कर रहे हैं. शासन-प्रशासन भी मेरी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है. मुझे कॉलोनाइजर सैयद परवेज अली द्वारा बार-बार डराया धमकाया जा रहा है व जान से मारने की धमकी दी जा रही है. मैं अन्य राज्य से आकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा हूं. शासन-प्रशासन मुझे न्याय दिला कर मेरे पैसे दिलवाएं अन्यथा में परिवार के साथ आत्महत्या करने को मजबूर हो जाऊंगा. ठेकेदार ने कहा कि यह पहला मामला नहीं है इससे पूर्व में भी इस तरह के कई मामले हो चुके हैं. सैयद परवेज अली द्वारा कई महिलाओं की जमीन हड़पने का मामला भी सामने आया है. उन्होंने भी तीन वर्ष पहले कलेक्ट्रेट में आवेदन दिया था, कई लोग परवेज अली से परेशान हैं.

Next Post

कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिया दिल्ली कैपिटल्स को 205 रनों का लक्ष्य

Tue Apr 29 , 2025
नयी दिल्ली 29 अप्रैल (वार्ता) अंगकृष रघुवंशी (44), रिंकू सिंह (36), अजिंक्य रहाणे और रहमानउल्लाह गुरबाज (26-26) तथा सुनील नारायण (27) रनों की पारियों के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 48वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 205 रनों का लक्ष्य दिया। […]

You May Like