जबलपुर: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक जबलपुर के निर्देश पर जिले में तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत इंटरसेप्टर व्हीकल की मदद से उन स्थानों को चिन्हित किया गया है जहां दुर्घटनाओं की अधिक संभावना रहती है। अभियान के दौरान तेज रफ्तार से वाहन चलाते पाए गए कुल 141 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
इनसे कुल 1, 41, 000 रुपये का समन शुल्क वसूल किया गया तथा संबंधित चालकों के लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी की गई है। आधुनिक तकनीक से लैस इंटरसेप्टर वाहन में लगे हाई पावर कैमरों की सहायता से दिन, रात और हर मौसम में तेज गति से चलने वाले वाहनों की पहचान की जा रही है, जिससे यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
