सड़क पार कर रहे बालकों को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत

गुना :जिले के धरनावदा थाना अंतर्गत ग्राम गादेर के पास नेशनल हाईवे पर सड़क पार कर रहे दो किशोरों को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मामा और बुआ के लड़के बताए जा रहे हैं।जानकारी के मुताबिक हादसा मंगलवार देर रात लगभग 11 बजे हुआ है। गादेर निवासी भारत सहरिया और ग्राम चिलका निवासी संस्कार सहरिया बीती रात गांव के दूसरी ओर स्थित जंगल में शौच के लिए जा रहे थे।

इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया।घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हुए और पुलिस को सूचना दी। हालांकि दुर्घटना के तत्काल बाद भारत और संस्कार की मौत हो चुकी थी।दोनों मृतकों की उम्र 17-17 साल है। बताया जा रहा है कि संस्कार सहरिया बमोरी इलाके के ग्राम चिलका का रहने वाला है। उसकी बहन का रिश्ता गादेर गांव में ही तय हुआ था। भारत मंगलवार को बहन का फलदान देने के लिए गादेर आया था। फलदान देने के बाद घर के अन्य परिजन चिलका वापस लौट गए। लेकिन संस्कार अपने मामा के यहां गादेर में ही रुक गया था।

ग्रामीणों ने बताया कि जिस जगह हादसा हुआ है वहां हाईवे पर निर्माण कार्य जा रही है इसकी वजह से रास्ते को वन-वे कर दिया गया है। इसलिए एक ही तरफ से वाहनों की आवाजाही हो रही है। वहीं नेशनल हाईवे पर लगे बिजली के खंभे भी खराब हो चुके हैं जहां रात में अंधेरा पसरा रहता है। इन्हीं परिस्थितियों के बीच भारत और संस्कार सड़क पार कर रहे थे जिन्हें ट्रक द्वारा कुचल दिया गया। धरनावदा पुलिस ने दोनों युवकों के शव गुना जिला अस्पताल भेजे हैं जहां बुधवार सुबह उनका पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाली ट्रक की तलाश कर रही है।

Next Post

सड़क दुर्घटना में बेटे की अकाल मौत, माँ और बहन घायल

Wed Apr 23 , 2025
कटनी: बुधवार की सुबह अज्ञात चारपहिया वाहन की जोरदार टक्कर से बाइक सवार 1 युवक की घटना स्थल पर ही अकाल मौत हो गई, जबकि मृतक की माँ और 2 बहने गंभीर रूप से घायल है, जिनका उपचार जारी है। यह घटना बरही मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर उमरिया जिले […]

You May Like