सेमरी हरचंद। नगर के साप्ताहिक बाजार स्थित एक क्लीनिक जिसे होम्योपैथी महिला डॉक्टर सीमा सोनी द्वारा संचालित किया जा रहा था चौराहेट निवासी संतोष अहिरवार ने जिला चिकित्सा अधिकारी नर्मदा पुरम को लिखित शिकायत मैं उसकी पत्नी राधाबाई का इलाज साप्ताहिक बाजार स्थित डॉ सीमा सोनी के क्लीनिक मैं कराया था जिसमें इलाज के दौरान महिला का स्वास्थ्य अधिक बिगडऩे पर संतोष अहिरवार अपनी पत्नी को इलाज के लिए बाहर ले जा रहा था उसकी पत्नी राधाबाई की मृत्यु हो गई जिसकी शिक़ायत संतोष अहिरवार द्वारा जिला चिकित्सा अधिकारी नर्मदा पुरम को की गई थी शिकायत प्राप्त होने पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुनीता नागेश ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ रेखा सिंह गौर , मेडिकल ऑफिसर डॉ संदीप ओड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरी हरचंद एवं जिला अस्पताल की टीम द्वारा क्लीनिक की जांच की गई डॉ सीमा सोनी जांच में अपने क्लीनिक संचालन से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखाई सकी क्लीनिक मे मरीज़ इलाज करवाते पाए गए जिनका इलाज़ बंद करवा कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया तथा डॉ सीमा सोनी का क्लीनिक पंचनामा बनाकर सील करने की कार्यवाही की गई। ज्ञात हो कि सेमरी हरचंद एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में बड़ी संख्या में झोलाछाप डॉक्टर क्लीनिक खोलकर ग्रामीणों का इलाज कर रहे हैं प्रशासन द्वारा इन पर कब कार्यवाही की जाएगी यह एक ज्वलंत मुद्दा है।
इनका कहना है
शिकायत के आधार पर क्लीनिक की जांच की गई जांच में डॉक्टर सीमा सोनी का पंजीयन 2023 से नवीनीकरण नहीं करवाया गया था और डॉक्टर सीमा सोनी एलोपैथी इलाज करती पाई गई जो कि अनधिकृत है क्लीनिक सील करने की कार्यवाही की गई है।
डॉ सुनीता नागेश
जिला स्वास्थ्य अधिकारी नर्मदा पुरम।
