जबलपुर:छोटी सी घटना की जानकारी भी लगती है तो तत्काल मौके पर पहुंचकर वैधानिक कार्यवाही करें, शिकायतें लेकर थाने पहुंचने वाले पीढ़ितों की तुरंत सुनवाई कर उन्हें राहत पहुुंचाये। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होना चाहिये। ये बातें पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने अचानक खमरिया थाने का वार्षिक निरीक्षण करते हुए कहीं। इसके साथ ही उन्होंने सीएम हेल्पलाईन एवं जनसुनवाई की शिकायतों का संतुष्टीपूर्ण निकाल करने के भी निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने मालखाने का निरीक्षण करते हुये जप्ती माल, आम्र्स एम्यूनेशन, राईट ड्रिल सामग्री का रख रखाव चैक करते हुये हवालात चैक किया, साथ ही थाने में संधारित किये जाने वाले रजिस्टरों को चैक किया कि थाने में संधारित किये जाने वाले रजिस्टर अपडेट हैं कि नहीं। आपने थाने में उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों से उनके एवं उनके परिवार का स्वास्थ्य संबंधी हाल-चाल जाना। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी खमरिया श्रीमति सरोजनी टाप्पो उपस्थित थी।
