पीएचई विभाग में 27 करोड़ का घोटाला, प्रभारी कार्यपालन यंत्री निलंबित

मुरैना: मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी यानि पीएचई विभाग में ई-टेंडर घोटाला सामने आया है, जिसमें मुरैना के प्रभारी कार्यपालन यंत्री पर आरोप है कि उन्होंने अपने चहेते ठेकेदार को टेंडर देने के लिए निविदा दरों में हेराफेरी की गई। इससे शासन को आर्थिक हानि हुई है। मामला संज्ञान में आने के बाद उच्च अधिकारियों ने संबंधित प्रभारी कार्यपालन यंत्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबन की अवधि में इनका मुख्यालय, मुख्य अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ग्वालियर रहेगा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुरैना खंड में पदस्थ रहे प्रभारी कार्यपालन यंत्री एसएल बाथम पर आरोप है कि ठेकेदार को फायदा पहुंचाने के लिए निविदा दरों में हेरफेर की गई थी। इसकी शिकायत होने पर शासन ने पूरे मामले की जांच कराई।

जांच में सामने आया है कि न्यूनतम दर डालने वाले निविदाकार को दरकिनार कर प्रभारी कार्यपालन यंत्री एसएल बाथम ने ठेकेदार के साथ मिलीभगत कर निविदा दरों में हेरफेर की थी। इस मामले में मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियम 1966 के अंतर्गत एसएस बाथम को सस्पेंड कर दिया गया है।

Next Post

गुजरात में भीषण हादसा: महिसागर नदी पर बना पुल ढहा, 4 वाहन नदी में गिरे, 6 की दर्दनाक मौत; कई लापता, बचाव कार्य जारी

Wed Jul 9 , 2025
महिसागर जिले में वंता-कदैया मार्ग पर बना पुराना पुल ढहा; मुख्यमंत्री ने दुख व्यक्त किया, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन मौके पर। वडोदरा, 9 जुलाई, 2025 (नवभारत): गुजरात के महिसागर जिले में आज एक बड़ा हादसा हो गया, जहाँ महिसागर नदी पर बना एक पुराना पुल अचानक ढह गया। इस भीषण […]

You May Like