एसआईआर : अशोक शर्मा ने किया पोलिंग बूथ का निरीक्षण

ग्वालियर। ग्वालियर जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन हो रहा है। बीएलओ, सुपरवाइजर एवं रजिस्ट्रीकरण व सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी सुबह से लेकर देर रात तक इस काम में जुटे हैं। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य एवं पूर्व मेला अध्यक्ष अशोक शर्मा ने आज मंगलवार को उपनगर ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 13 स्थित पोलिंग बूथ नम्बर 247 पर पहुंचकर एसआईआर कार्य का निरीक्षण किया एवं बीएलओ एवं उनकी टीम को निर्देशित किया कि स्थानीय मतदाताओं को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि गणना पत्रक डिजिटाइज्ड करने का काम पूर्ण पारदर्शिता व त्वरित ढंग से होना चाहिए। यदि किसी मतदाता का नाम 2003 की मतदाता सूची में नहीं मिल रहा है तो बीएलओ सहयोग करें एवं उचित वैकल्पिक रास्ता बताएं।

Next Post

गढ़ थाना क्षेत्र में एक ही रात में दो लूट की घटनाएं

Tue Dec 2 , 2025
रीवा। हाईवे पर लूट की घटनाएँ थमने का नाम नहीं ले रही हैं. सोमवार की रात गढ़ थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई लूट और मारपीट की वारदातों ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अराजक तत्वों के हौसले इतने बुलंद हो चुके […]

You May Like