उपजेल में अनियमितताओं को लेकर जेलर निलंबित

भिण्ड, 19 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिण्ड में उपजेल में अनियमितता के मामले में जेलर को निलंबित कर दिया गया
है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार मेहगांव उपजेल में मैन्यू के अनुसार खाना नहीं बनाया जा रहा था। चुनिंदा बंदियों से रुपए लेकर स्पेशल भोजन उपलब्ध कराया जा रहा था। औचक निरीक्षण न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के करने से यह शिकायतें मिलीं थी।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने इस मामले में मेहगांव के जेलर (सहायक जेल अधीक्षक) नरेंद्र कटारे को निलंबित कर दिया है। साथ ही श्री कटारे को जिला जेल मुख्यालय भिण्ड में अटैच किया है।

Next Post

‘आप’सरकार की ओर से किये गये सभी घोटाले खुलेंगे, गुनहगार सलाखों के पीछे जाएंगे: सचदेवा

Wed Mar 19 , 2025
नयी दिल्ली,19 मार्च (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने राष्ट्रीय राजधानी में सीसीटीवी लगवाने में हुए घोटाले को लेकर अपराध निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की ओर से पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा […]

You May Like