हादसा: 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आया किसान 

छतरपुर। लवकुशनगर में बीती शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। वार्ड नंबर-5 निवासी 70 वर्षीय किसान कल्लू कुशवाहा विनोद रिछारिया के खेत में बटाई पर खेती करते हैं। शाम के समय वे पंप चलाने के लिए खेत पहुंचे थे। इस दौरान उनका बेटा लल्लन पेड़ पर चढ़कर टूटे बिजली तार को सुधार रहा था।

तार सुधारते समय अचानक वह 11 हजार वोल्ट की मुख्य लाइन से टकरा गया। तेज करंट फैलते ही नीचे खड़े कल्लू कुशवाहा के ऊपर आग के गोले गिरे और उनके कपड़ों में आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर आग बुझाई और उनके जलते कपड़े हटाए।

गंभीर रूप से झुलसे किसान को तत्काल लवकुशनगर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां बर्न वार्ड में भर्ती कर इलाज जारी है। बताया गया है कि किसान का लगभग 70% शरीर झुलस गया है। परिजनों ने बताया कि बरसात के दौरान बिजली के तार टूट गए थे और शुक्रवार को उसी की मरम्मत के दौरान यह हादसा हो गया।

Next Post

देवलापुर में एफएलएन शिविर में बच्चों का आईक्यू परीक्षण, तहसीलदार प्रमोद उइके ने परखी बौद्धिक क्षमता

Sat Nov 1 , 2025
बेगमगंज। ग्रामीण अंचल में शिक्षा का स्तर सुधारने और शालाओं में पढ़ाई का बेहतर माहौल बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा चलाई जा रही आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक शिक्षा (एफएलएन) पहल की सराहना अभिभावकों ने की है। इसी क्रम में एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला देवलापुर में शुक्रवार को एफएलएन शिविर […]

You May Like