
इंदौर। लोकायुक्त ने धार जिले में एक पटवारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी खेत की जमीन का सीमांकन करने के एवज में रिश्वत मांग रही थी।
लोकायुक्त के अनुसार ग्राम खेरवास निवासी किसान सुरेश सिंह पवार ने शिकायत की थी कि उनकी 12 बीघा कृषि भूमि के पास शासकीय जमीन से लगी सड़क का सीमांकन करने के लिए पटवारी कला भट्ट 15 हजार रुपए की मांग कर रही है। शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने पर मंगलवार को ट्रेप दल ने कार्रवाई की। इस दौरान पटवारी को 10 हजार रुपए लेते हुए पकड़ लिया गया।
