
कुक्षी।सही मार्गदर्शन के अभाव में विद्यार्थी अपने करियर के लिए निर्णय नहीं ले पाते हैं जबकि उनमें प्रतिभा कूट – कूट कर भरी होती है । 12 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद क्या करें ? अपनी प्रतिभा का सही सदुपयोग विद्यार्थी कहां और कैसे करें ? इस हेतु जिला प्रशासन की पहल पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के दिशा निर्देश में कुक्षी के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के आडिटोरियम में 5 जून को दोपहर 12 बजे से करियर मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया जा रहा है । उक्त विचार व्यक्त करते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विशाल धाकड़ आई.ए.एस ने कहा कि कुक्षी क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होकर ग्रामीण अंचलों की प्रतिभाओं को सही मार्गदर्शन नहीं मिल पाता है इस हेतु विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन देने के लिए विषय व विभिन्न क्षेत्रों में उनके लिए अवसर होने के बारे में जानकारी देने विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शक मण्डल उन्हें करियर का चयन करने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करेगा । कॉलेज का चयन कैसे करें ? ग्रेजुएशन किस फील्ड से करें ? सिविल सेवा , चिकित्सा सेवा , इंजीनियरिंग , कृषि क्षेत्र , आर्मी , नेवी , पुलिस सेवा, अन्य शासकीय सेवाओं , , टीचिंग जॉब , वकालत , बैंकिंग , एविएशन , स्वरोजगार आदि करियर विकल्पों के सम्बन्ध में सत्र के दौरान एक्सपर्ट द्वारा विद्यार्थियों के सवालों के जवाब देते मार्गदर्शन किया जाएगा।
