शिवना शुद्धिकरण में तीसरे दिन 11 ट्राली जलकुम्भी व गंदगी साफ की 

मन्दसौर। मंदसौर विधानसभा के विधायक विपिन जैन के आव्हान पर शुरू हुए शिवना शुद्धिकरण अभियान में मंदसौर ही नहीं आसपास क्षेत्र के नागरिक भी उत्साह के साथ भाग ले रहे है। तीसरे दिन दलौदा क्षेत्र के बड़ी संख्या में नागरिकों ने शिवना सफाई अभियान में सहभागिता कर 11 ट्राली शिवना नदी में फैली जलकुम्भी व गंदगी निकाली।

शनिवार को श्रमदानियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हर कोई मन में शिवना मैया के जल को साफ व स्वच्छ करने के लिये कटिबद्ध दिखाई दिया। विधायक विपिन जैन ने कहा कि शिवना नदी होने के साथ-साथ आस्था का केन्द्र भी है। भगवान श्री पशुपतिनाथ के दरबार में आने वाले श्रद्धालु शिवना मैया को प्रणाम कर व यहां स्नान करते है। लेकिन जलकुंभी व गंदा पानी देखकर श्रद्धालुओं को निराशा होती है। लेकिन अब हम शिवना को साफ व स्वच्छ करके रहेंगे।

Next Post

उत्साह के साथ निकली भगवान परशुराम शोभायात्रा

Sat May 3 , 2025
शाजापुर।सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा शनिवार को भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए. यात्रा में सबसे आगे ब्राह्मण कन्याएं और मातृशक्ति रहीं. उनके पीछे समाज के युवा व वरिष्ठजन शोभायात्रा का मान बढ़ा रहे थे. शोभायात्रा वजीरपुरा स्थित श्री बालवीर हनुमान मंदिर से […]

You May Like