Bigg Boss 19 की एक्स-कंटेस्टेंट तान्या मित्तल ने आखिरकार बसीर अली के काला जादू वाले आरोप पर अपनी चुप्पी तोड़ दी। इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने पूरे मामले पर बड़ा बयान दिया।
‘बिग बॉस 19’ खत्म हो चुका है, लेकिन घर से बाहर आईं तान्या मित्तल लगातार सुर्खियों में हैं। शो से बाहर निकलते ही पहले उन्हें मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करते देखा गया, जहां उन्होंने मौजूद पैपराजी को चांदी का एक खास तोहफा दिया। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा बसीर अली द्वारा लगाए गए “काला जादू” के आरोपों की है, जिस पर अब तान्या ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है।
