शिवपुरी: कोलारस अस्पताल का एक कामचोरी और लापरवाही का मामला प्रकाश में आया है। कोलारस अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर ने लाश में बोतल लगाकर शिवपुरी जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।कोलारस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले देहरदा चौराहे पर बीती शाम करीब पांच बजे रन्नौद की ओर से शिवपुरी के लिये गन्ने से भरी ट्रैक्टर – ट्रॉली हाईवे पर आते ही गुना की ओर से प्याज से भरे आ रहे ट्रक ने गन्ने की ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी दुर्घटना के बाद ट्रॉली एवं उसके ऊपर ट्रक पलट जाने से ट्रैक्टर में सवार दिनेश राठौर गन्ना व्यापारी शिवपुरी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.
जबकि उसके दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गये एक घायल एवं मृतक को कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र डायल 108 से लाया गया जबकि एक घायल को सीधे शिवपुरी ले जाया गया अचंभे वाली बात यह है कि डायल 108 में घायल व्यक्ति के साथ-साथ मृतक दिनेश राठौर का पीएम करने से बचने के लिये मृतक में बोतल लगाकर संबंधित ड्यूटी डॉक्टर ने शिवपुरी रैफर कर दिया। जबकि चिकित्सक की मानवता बनती है कि गम्भीर घायल को तत्काल प्रथमिक उपचार के साथ जिला चिकित्सालय रैफर किया जाता जबकि मृतक का कोलारस में पीएम होता पीएम से बचने के लिये मृतक में बोतल लगाकर रैफर करना मानवता के लिये शर्मनाक बात है।
