उज्जैन :केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्मार्ती में सम्मिलित हुए। पूजन श्री राम पुजारी द्वारा सम्पन्न करवाया गया ।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से श्री आशीष दुबे द्वारा दुपट्टा, प्रसाद भेटकर सम्मान किया गया।
