ग्वालियर: कांग्रेस सद्भावना प्रकोष्ठ ग्वालियर के अध्यक्ष विष्णुकांत शर्मा ने ग्वालियर शहर की प्रभारी व पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष सुश्री हिना काँवरे को कांग्रेस कार्यालय पर बैठक में पत्र देकर नववर्ष में नए संकल्प 5000 सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा है जिसमें से वे 1254 जोड़ चुके हैं जिसको कांग्रेस सद्भावना की टीम मिलकर पूरा करेगी।
कांग्रेस प्रभारी से अनुरोध किया गया कि ग्वालियर में वार्ड चुनावों में टिकिट में उन्हीं कांग्रेस कार्यकर्ता को प्राथमिकता दी जाए जो कम से कम 100 सदस्य डिजिटली जोड़े। यह आवेदक की पात्रता हो जब भी ग्वालियर में वार्ड चुनाव होते हैं कांग्रेस कार्यालय पर 300 से ज्यादा आवेदन आते हैं, सहज रूप से 30,000 सदस्य नए कांग्रेस से जुड़ जायेंगें जिससे संगठन मजबूत होगा |
