ब्राउन शुगर तस्करी में फरार सह-आरोपी पकड़ा

इंदौर: स्कीम नंबर 51 स्थित मैरिज गार्डन की पार्किंग में 14 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए दो आरोपियों से पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच ने फरार चल रहे उनके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया. दिनेश थापा उर्फ पांचु को तेजपुर गड़बड़ी स्थित आईडीए मल्टी से पकड़ा गया है.
30 सितंबर को क्राइम ब्रांच ने लेशा मैरिज गार्डन की पार्किंग से राहुल उर्फ यशु देसाई और अभिषेक उर्फ बाबा सोलंकी को पकड़ा था. दोनों के पास से 14 ग्राम ब्राउन शुगर और एक हीरो स्प्लेंडर बाइक मिली थी. पूछताछ में दिनेश की भी तस्करी के नेटवर्क में भूमिका सामने आई. इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर उसकी तलाश कर उसे पकड़ लिया गया.

बार में वेटर का काम करता है आरोपी
दिनेश अशिक्षित है और बार में वेटर का काम करता है. पुलिस उससे मादक पदार्थ के स्रोत और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है. डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरार सह-आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. उससे मादक पदार्थ के स्रोत और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है.

Next Post

वैश्विक कमी के बीच यूरोपीय देश आपातकालीन स्टॉक से 'भारी मात्रा' में डीजल जारी करने पर सहमत : ट्रंप

Sat Oct 3 , 2026
वाशिंगटन, 03 अक्टूबर (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि जी7 नेताओं की एक आपातकालीन बैठक के बाद यूरोपीय देश बढ़ती कीमतों को कम करने के लिए अपने रणनीतिक भंडार से “भारी मात्रा” में डीजल जारी करने पर सहमत हो गये हैं। ईंधन की आपूर्ति और आसमान […]

You May Like