इमलीपुरा में अवैध वधखानों पर चली जेसीबी

खंडवा। अवैध वधखाने पर इमलीपुरा में बड़ी कार्रवाई हुई। प्रशासन और नगर निगम और पुलिस की टीम जेसीबी के साथ पहुंची। इस कार्रवाई में अवैध रूप से वधखानों में 5 चबूतरे एवं 2 टीन शेड शामिल थे, जिन्हें मौके पर ध्वस्त किया गया।

इमलीपुरा क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन तेजी से मुखर हुआ है। जेसीबी की सहायता से स्लॉटर हाउस के पास अवैध निर्माण को हटाया। इस संयुक्त कार्रवाई में एसडीएम बजरंग बहादुर, उपायुक्त एसआर सितोले, तहसीलदार, मोघट थाना टीआई, प्रभारी कार्यपालन यंत्री राधेश्याम उपाध्याय, प्रभारी बाज़ार अधिकारी प्रकाश राजपूत तथा नगर पालिक निगम की टीम मौजूद रही।

Next Post

भारत और ईरान की कला और संस्कृति में एक-दूसरे की विरासत की झलक: मुर्मु

Thu May 8 , 2025
नई दिल्ली 08 मई (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि भारत और ईरान की कला और संस्कृति के हर पहलू में एक-दूसरे की विरासत की झलक दिखाई देती है। श्रीमती मुर्मु ने गुरुवार को यहां राष्ट्रपति भवन में ईरान के विदेश मंत्री डॉ. अब्बास अराघची से मुलाकात की। […]

You May Like