भोपाल में आज दुर्गा प्रतिमा चल समारोह के चलते ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट

भोपाल: शहर में 21 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमाओं का चल समारोह शाम 6 बजे भारत टॉकीज चौराहे से शुरू होगा। चल समारोह पुराने भोपाल के प्रमुख मार्गों से होते हुए घाटों तक पहुंचेगा। झांकियों का आवागमन पूरी रात जारी रहने की संभावना है। ऐसे में अगर आप शाम या रात में घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो पहले ट्रैफिक प्लान जरूर जान लें।
चल समारोह के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। चार पहिया वाहनों को भी अलग-अलग हिस्सों में डायवर्ट किया जाएगा। तलैया माता मंदिर से अल्पना और साजनाबाद थाने के बीच, संगम टॉकीज से शहर के अंदरूनी हिस्सों में और वीआईपी रोड पर यातायात को चरणबद्ध तरीके से नियंत्रित किया जाएगा।
आधी रात के बाद जब झांकियां वीआईपी रोड पर पहुंचेंगी, तब इस मार्ग पर यातायात को एक ही रास्ते से निकालने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, एयरपोर्ट, बस स्टैंड, अस्पताल जाने वाले और अपने घर पहुंचने वाले जरूरी वाहन चालकों को प्राथमिकता के आधार पर निकालने की व्यवस्था की जाएगी।
ऐसे में घर से निकलने से पहले यातायात व्यवस्था और रूट डायवर्जन की जानकारी जरूर लें, ताकि रास्ते में परेशानी से बचा जा सके।

Next Post

दशहरा पार्क में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शमी पूजन किया, "राजसी पोशाक" में नजर आये, महल में रात में लगाया दरबार

Wed Oct 21 , 2026
ग्वालियर: विजयादशमी यानि दशहरे का पर्व आज पूरे ग्वालियर चंबल अंचल में जोश, उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सबसे अलग ग्वालियर में शमी पूजन की शाही परंपरा भी निभाई गई, सिंधिया राजवंश के प्रमुख केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने परिवार की परंपरा को निभाते हुए शमी के वृक्ष […]

You May Like