बंदूक से फायर कर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

सतना:बंदूक से फायर कर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी कोअमरपाटन पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है.पुलिस अधीक्षक मैहर अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल नागर के मार्गदर्शन मे , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अमरपाटन ख्याति मिश्रा तथा थाना प्रभारी अमरपाटन निरी. विजय सिंह परस्ते के नेतृत्व मे 24 घंटे के अंदर हत्या का प्रयास के आरोपी को किया गया.

गिरफ्तार मिली जानकारी के अनुसार 5 दिसम्बर को फरियादी राजेश कुमार पटेल पिता मंगल प्रसाद पटेल उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम खरमसेड़ा थाना अमरपाटन जिला मैहर का थाना अमरपाटन मे उपस्थित आकर आरोपी पुष्पराज पटेल पिता तिलकधारी पटेल उम्र 45 वर्ष निवासी खरमसेड़ा थाना अमरपाटन के विरूद्ध बन्दूक से फायर कर हत्या का प्रयास किये जाने के संबंध मे रिपोर्ट दर्ज कराया था.

जिस पर से अप.क्र. 703/25 धारा 109(1) बीएनएस का पंजीबद्ध कर आरोपी की पता तलास कर 24 घंटे के अंदर आरोपी उपरोक्त को गिरफ्तार गया एवं घटना मे प्रयुक्त हथियार बरामद किया गया । इस कार्यवाही में सराहनीय भूमिका निरी. विजय सिंह परस्ते, उपनिरी. केसरी प्रसाद वर्मा, उपनिरी, सउनि. हरीलाल वर्मा, प्र. आर. लक्ष्मी रावत रही.

Next Post

दिसंबर के पहले सप्ताह एफपीआई ने निकाले 12,055 करोड़ रुपये

Sun Dec 7 , 2025
मुंबई, 07 दिसंबर (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने दिसंबर के पहले सप्ताह में भारतीय पूंजी बाजार से 12,055 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की। इससे पहले नवंबर में एफपीआई ने बाजार में 4,113 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया था। दिसंबर में अबतक इक्विटी में एफपीआई ने 11,820 करोड़ […]

You May Like