उधमपुर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना का जवान शहीद

जम्मू, 24 अप्रैल (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया। सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उधमपुर के डुडू-बसंतगढ़ इलाके में लट्टी के वन क्षेत्र में आतंकवादियों की गतिविधि के बारे में विशेष सूचना मिलने पर जब तलाशी अभियान शुरू किया गया, तब सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच संक्षिप्त संपर्क स्थापित हुआ।

आतंकवादियों ने तलाशी दल पर गोलीबारी की, जिसका जवाब दिया गया।

भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर, गुरुवार को उधमपुर के बसंतगढ़ में पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया।

सेना के एक सूत्र ने बताया, “संपर्क स्थापित किया गया और भीषण गोलीबारी शुरू हो गई। हमारे एक बहादुर जवान को शुरुआती मुठभेड़ में गंभीर चोटें आईं और बाद में बेहतरीन चिकित्सा प्रयासों के बावजूद उसकी मौत हो गई।” हालाँकि, ऑपरेशन जारी है।

 

Next Post

ट्रक और कार में टक्कर, दो की मौत, दो घायल

Thu Apr 24 , 2025
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत आपचंद के मोड पर खडे ट्रक से एक कार टकरा गई। जिससे कार मे सवार दो की मौत हो गई और दो घायल हो गए है । थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल बुधवार रात साढे बारह […]

You May Like