महिला कांग्रेस नेत्रियों ने ‘मैं भी सोफिया कुरैशी लिखी तख्तियों के साथ मंत्री शाह की बर्खास्तगी की मांग की

भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल के नेतृत्व में गुरुवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने श्यामला हिल्स स्थित जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के बंगले पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सभी महिलाएं हाथ में मैं भी सोफिया कुरेशी हूं क्या मै आतंकवादी हूं ? जैसे लिखे वाक्य की तख्तियां हाथ में लिए हुए थीं। इस दौरान श्रीमती विभा पटेल की अगुवाई में महिलाओं ने मंत्री विजय शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त करने की भी मांग की।

मंत्री शाह के बंगले के बाहर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि हम सब महिलाएं सोफिया कुरैशी हैं, क्या हम आतंकवादी हैं? यह हमें भाजपा और उसके मुख्यमंत्री मोहन यादव बताएं। उन्होंने सवाल दागा कि छतरपुर के नौगांव की बेटी, प्रदेश और देश की गौरव कर्नल सोफिया कुरैशी आतंकवादी हैं क्या?

श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि मंत्री विजय शाह ने जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है, वह अमर्यादित, असभ्य, आपत्तिजनक है।

Next Post

एक्स्लेरोमीटर से ख़त्म होगी बोगी में कंपन 

Thu May 15 , 2025
  जबलपुर। भारतीय रेलवे की वंदे भारत ट्रेन अब और भी आरामदायक हो गई है। जबलपुर रेल मंडल ने एक खास डिवाइस विकसित की है जो ट्रेन के चलने के दौरान पटरियों पर आने वाले कंपन को मापती है और उससे पहले ही समस्या की पहचान कर लेती है, जिससे […]

You May Like