
पानसेमल थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान 1 की मौत हो गई है तथा 1 व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया है, ड्यूटी डॉक्टर सीताराम सोलंकी से सोमवार प्राप्त जानकारी अनुसार सड़क हादसे में मृतक तेरसिंह इसीया गौरीखेड़ा का निवासी है जबकि घटना में घायल अशोक शर्मा जलगौन के निवासी बताए गए हैं उन्हें एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल लाया गया,गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया है।हादसे कैसे हुआ इसकी जानकारी पुलिस जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगी।
