दुष्कर्म के आरोपी की थाने के लॉकअप में मौत, जांच शुरू

सिरोंज। थाना दीपनाखेड़ा के लॉकअप में दुष्कर्म के आरोप में पकड़े गए एक आरोपी की मौत से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान ग्राम मोहनपुर निवासी देशराज (45) के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने हवालात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी रोहित काशवानी, एएसपी प्रशांत चौबे सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे.मामले की न्यायिक जांच मजिस्ट्रेट से कराई जा रही है और पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी हो रही है.

सूत्रों के अनुसार, घटना के समय लॉकअप में अन्य दो आरोपी भी मौजूद थे. वहीं पुलिस ने कहा है कि मानव अधिकार आयोग को सूचना भेजी जा रही है और जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के बाद थाने में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

Next Post

बदरीनाथ मार्ग पर भूधंसाव का संकट गहराया

Tue Sep 16 , 2025
श्रीनगर (उत्तराखंड), 16 सितंबर (वार्ता) चारधाम यात्रा और देश की सामरिक दृष्टि से अहम राष्ट्रीय राजमार्ग-58 (07) एक बार फिर गंभीर संकट के मुहाने पर है। श्रीनगर से मात्र छह किलोमीटर दूर बदरीनाथ मार्ग फ्रांसु गांव के निकट लगातार हो रहे भूधंसाव और भूस्खलन ने मार्ग को यात्रियों और सरकार […]

You May Like