एक दिन की यात्रा पर पहुंचे संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति, मोदी ने किया स्वागत

एक दिन की यात्रा पर पहुंचे संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति, मोदी ने किया स्वागत

नयी दिल्ली 19 जनवरी (वार्ता) संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान एक दिन की आधिकारिक यात्रा पर सोमवार शाम यहां पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हवाई अड्डे जाकर स्वयं उनका स्वागत किया। शेख नाहयान की अब से कुछ देर बाद श्री मोदी के साथ वार्ता होगी जिसके बाद संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति आज ही स्वदेश लौट जायेंगे। शेख नाहयान की यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही है।

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद यह उनकी भारत की तीसरी आधिकारिक यात्रा होगी, और पिछले एक दशक में यह उनकी भारत की पांचवीं यात्रा होगी। यह यात्रा हाल ही में हुए उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान से मिली मज़बूत गति पर आधारित है, जिसमें सितंबर 2024 में अबू धाबी के शहजादा शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की यात्रा और पिछले वर्ष अप्रैल में अमीरात के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री तथा दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की यात्रा शामिल है।

Next Post

नितिन नबीन का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ, हरदीप सिंह पुरी समेत भाजपा के कई दिग्गज बने प्रस्तावक

Mon Jan 19 , 2026
नयी दिल्ली, 19 जनवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर पार्टी मुख्यालय में सोमवार को भारी गहमा गहमी के बीच राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपना नामांकन दाखिल किया। इसके साथ ही श्री नबीन का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है, […]

You May Like

मनोरंजन