नितिन नबीन का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ, हरदीप सिंह पुरी समेत भाजपा के कई दिग्गज बने प्रस्तावक

नयी दिल्ली, 19 जनवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर पार्टी मुख्यालय में सोमवार को भारी गहमा गहमी के बीच राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपना नामांकन दाखिल किया। इसके साथ ही श्री नबीन का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है, क्योंकि किसी अन्य नेता ने अध्यक्ष पद के लिये अपना नामांकन दाखिल नहीं किया है।
श्री नबीन के अध्यक्ष पद के लिये प्रस्तावक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, हरदीप पुरी समेत कई जैसे वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

यह नामांकन प्रक्रिया नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में संपन्न हुई। नितिन नबीन के नामांकन के दौरान योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यों के पार्टी अध्यक्ष, सांसद और दूसरे वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहें जिन्होंने एक के बाद अपना समर्थन पत्र जमा कराया। अध्यक्ष पद के लिये सिर्फ एक नामांकन होने को नेतृत्व परिवर्तन से पहले संगठनात्मक एकता और ताकत के प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी एवं राज्यसभा सांसद के. लक्ष्मण द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए नामांकन दोपहर दो बजे किया गया। पूरी चुनाव प्रक्रिया देश की राजधानी में पार्टी मुख्यालय में आयोजित हुई।

भाजपा की आंतरिक चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन पत्रों की जांच के बाद अंतिम निर्णय की घोषणा की जाएगी। यदि एक ही वैध नामांकन रहता है, तो नितिन नबीन का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना तय माना जा रहा है। हालांकि, औपचारिक घोषणा पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण द्वारा की जाएगी। श्री नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भाजपा के भीतर संगठनात्मक स्थिरता, नेतृत्व परिवर्तन की सुव्यवस्थित प्रक्रिया और भविष्य की रणनीति का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है। भाजपा मुख्यालय में दिखी सक्रियता यह दर्शाती है कि पार्टी आने वाले समय में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में निर्णायक कदम उठाने को तैयार है।

Next Post

भूपेंद्र यादव ने राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति की बैठक की अध्यक्षता की

Mon Jan 19 , 2026
नयी दिल्ली, 19 जनवरी (वार्ता) पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने वन्य जीवों के संरक्षण को लेकर यहां राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। आधिकारिक सूचना के अनुसार समिति की यह 88वीं बैठक सोमवार को यहां हुई जिसमें वन्यजीव (संरक्षण) […]

You May Like