मप्र में भी शुरू होगा प्रगति पोर्टल, विकास कार्यों की निगरानी को मिलेगा नया आयाम : सीएम डॉ मोहन यादव


भोपाल:विकास कार्यों की सतत, प्रभावी और परिणामोन्मुखी निगरानी के लिए केंद्र सरकार का महत्वाकांक्षी प्रगति पोर्टल अब मध्यप्रदेश में भी शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रगति पोर्टल आज राज्यों और केंद्र सरकार के बीच सशक्त समन्वय का एक प्रभावी मंच बन चुका है, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में गति, पारदर्शिता और जवाबदेही और अधिक मजबूत हुई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रगति पोर्टल के माध्यम से केंद्र सरकार के साथ सरल, सुगम और परिणामोन्मुखी समन्वय सुनिश्चित हो रहा है। इससे लंबित परियोजनाओं की नियमित समीक्षा, समयबद्ध समाधान और जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी लाने में महत्वपूर्ण सहायता मिल रही है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में इस पोर्टल के लागू होने से विकास योजनाओं की रियल-टाइम मॉनिटरिंग संभव होगी।
डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में समग्र विकास को केंद्र में रखते हुए भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप दूरदर्शी और सुविचारित दृष्टिकोण के साथ निरंतर प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। शासन की प्राथमिकता है कि हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और विकास कार्य तय समय-सीमा में पूरे हों।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने अत्यंत कम समय में गुड गवर्नेंस के नए प्रतिमान गढ़े हैं। प्रगति पोर्टल उसी दिशा में एक सशक्त पहल है, जो शासन को अधिक उत्तरदायी, पारदर्शी और जन-केंद्रित बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है।

Next Post

रास्ता रोककर कार के सामने खड़ा हुआ युवक, विरोध करने पर की मारपीट

Wed Jan 14 , 2026
इंदौर:जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में रास्ता रोककर मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है. कार के सामने खड़े होकर रास्ता रोकने का विरोध करने पर एक युवक ने व्यक्ति के साथ गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्कों से मारपीट कर दी. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी […]

You May Like