मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को दीं रमज़ान की शुभकामनाएं

श्रीनगर, 28 फरवरी (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनके पिता नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने शुक्रवार को पवित्र रमजान महीने पर केन्द्र शासित प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने लोगों से अपील की कि वे रमजान के पवित्र महीने के दौरान पांचों वक्त की नमाज में जम्मू-कश्मीर के लोगों के उत्थान और समृद्धि के लिए प्रार्थना करें।

जम्मू-कश्मीर में चांद दिखने पर रमजान का महीना शनिवार से शुरू होने की संभावना है।

श्री अब्दुल्ला और नेकां के अध्यक्ष ने लोगों से इस महीने के दौरान मानव जगत के अस्तित्व और कल्याण के लिए प्रार्थना करने को भी कहा।

उन्होंने कहा, “अल्लाह अपने रोजा रखने वालों (उपवास करने वालों) को अनगिनत नेमतों और बरकतों से नवाज़ता है और अल्लाह के जो बन्दे इस पवित्र मुबारक महीने में रोज़ा रखते हैं और कुरान की तिलावत करते हैं और दान-पुण्य करते हैं और ज़रूरतमंदों की मदद करते हैं, उन्हें बदले में अल्लाह की नज़दीकी और खुशी मिलती है।”

उन्होंने कहा कि यह महीना हमें अपने बेसहारा, जरूरतमंद और गरीब भाइयों की मदद करने की सीख देता है और कहा कि पिछले तीन दशकों से राज्य में कई परिवार टूट गए हैं और ये लोग गरीबी में जीवन बसर कर रहे हैं, इसलिए पवित्र महीने के दौरान उनकी मदद करना हमारा कर्तव्य बनता है।

मुख्यमंत्री अब्दुल्ल और श्री फारूक अब्दुल्ला ने अमीर लोगों से परिवारों की मदद करने की अपील की।

Next Post

धनखड़ दो मार्च को तेलंगाना के दौरे पर

Fri Feb 28 , 2025
हैदराबाद, 28 फरवरी (वार्ता) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दो मार्च को तेलंगाना का संक्षिप्त दौरा करेंगे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में शुक्रवार को यहां कहा गया कि अपनी संक्षिप्त यात्रा के दौरान, श्री धनखड़ आईआईटी हैदराबाद का दौरा करेंगे, जहां वह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), हैदराबाद के संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और छात्रों […]

You May Like