वर्जिन अटलांटिक बेंगलुरु-लंदन के बीच बढ़ायेगी उड़ानों की संख्या

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर (वार्ता) ब्रिटेन की विमान सेवा कंपनी वर्जिन अटलांटिक बेंगलुरु से लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे के लिए अतिरिक्त उड़ानें शुरू करेगी।

एयरलाइन ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि वह अगले साल जनवरी, फरवरी और मार्च के लिए दोनों शहरों के बीच उड़ानों की संख्या सप्ताह में सात से बढ़ाकर 11 करेगी।

कंपनी ने मार्च 2024 में बेंगलुरु से लंदन के लिए दैनिक उड़ान शुरू की थी। इसके अलावा दिल्ली से भी लंदन के लिए उसकी दैनिक उड़ानें पहले से उपलब्ध हैं।

नयी उड़ान लंदन से सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रवाना होगी। वापसी की उड़ान एक दिन बाद सुबह बेंगलुरु से जायेगी।

वर्जिन अटलांटिक बेंगलुरु-लंदन मार्ग पर बोइंग 787-9 का संचालन करती है। इसमें अपर श्रेणी में 31, प्रीमियम श्रेणी में 35 और इकोनॉमी श्रेणी में 192 सीटें हैं।

 

Next Post

निजी क्षेत्र में 12 बाट-माप परीक्षण केंद्रों को सरकारी मान्यता

Mon Dec 29 , 2025
नयी दिल्ली, 29 सितंबर (वार्ता) देश भर में निजी क्षेत्र की इकाइयां भी अब बाट-माप परीक्षण प्रमाण पत्र जारी कर सकेंगी। इसके लिए सरकार ने इन इकाइयों के 12 केंद्रों को सरकारी मान्यता-प्राप्त परीक्षण केंद्र (जीएटीसी) का लाइसेंस दिया है। उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने सोमवार को […]

You May Like