कुल सचिव का घेराव करेंगे RGPV के कर्मचारी

भोपाल।मप्र कर्मचारी मंच के साथ आरजीपीवी कर्मचारी समिति के सदस्य मिल कर कुलसचिव का घेराव करेंगे. सोमवार 28 अप्रैल को आरजीपीवी के स्थाई कर्मी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी अपनी एक सूत्रीय मांग के समर्थन में कुल सचिव का घेराव कर ज्ञापन सौंपेंगे.

कर्मचारी मंच के प्रांताध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि आरजीपीवी प्रशासन स्थाई कर्मी एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की न्याय़ो उचित मांग को संज्ञान में नहीं ले रहा है. भूख हड़ताल धरना प्रदर्शन ज्ञापन का कार्यक्रम आयोजित करने के बावजूद भी प्रशासन ने मांग मंजूर नहीं की है. उन्होंने बताया कि कर्मचारी एक सूत्रीय मांग कर रहे हैं कि आरजीपीवी के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को स्थाई कर्मी योजना का लाभ दिया जाए. सभी कर्मचारी पात्रता रखते हैं फिर भी प्रशासन आदेश जारी करने में आनाकानी कर रहा है.

 

Next Post

मई के पहले सप्ताह में आ सकते हैं बोर्ड परीक्षा के परिणाम

Sun Apr 27 , 2025
जबलपुर: जिले में माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं अपने निर्धारित समय से पूर्व ही संपन्न हो चुकी हैं। वहीं दूसरी तरफ इन बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी जिले में पूर्ण हो गया है। इसके बाद अब सभी विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के परिणाम का इंतजार है। […]

You May Like