गुटेरेस की टिप्पणियों पर वेनेजुएला ने जताया विरोध

मेक्सिको सिटी, 12 मई (वार्ता) वेनेजुएला ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की देश के बारे में की गयी टिप्पणियों पर औपचारिक रूप से विरोध दर्ज कराया है। वेनेजुएला का कहना है कि उनकी बातें तटस्थता, निष्पक्षता और वस्तुनिष्ठता के सिद्धांतों के विपरीत हैं।

वेनेजुएला के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा, ” वेनेजुएला श्री गुटेरेस द्वारा देश के संबंध में दिए गए बयानों पर अपना कड़ा विरोध व्यक्त करता है। ”

बयान में कहा गया कि महासचिव की हालिया टिप्पणियां संयुक्त राष्ट्र चार्टर में निहित वस्तुनिष्ठता, विवेक, निष्पक्षता और सद्भावना के सिद्धांतों का उल्लंघन करती हैं।

यह विवाद श्री गुटेरेस द्वारा नैरोबी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी गयी प्रतिक्रिया के बाद शुरू हुआ। वहां क्यूबा और वेनेजुएला की स्थितियों की तुलना से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था कि दोनों मामलों की तुलना करना अनुचित है क्योंकि वेनेजुएला का मामला ‘पूरी तरह अलग’ था।

महासचिव के अनुसार, वेनेजुएला में हमने निकोलस मादुरो के खिलाफ एक सैन्य अभियान देखा, लेकिन मेरा मानना है कि वेनेजुएला की राजनीतिक व्यवस्था के भीतर इसमें बहुत बड़ी मिलीभगत थी।

वेनेजुएला सरकार ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र सचिवालय शांति को बढ़ावा देने और आधुनिक दौर के बड़े संघर्षों को सुलझाने में अपनी अक्षमता दिखा रहा है। बयान में यह भी कहा गया कि गाजा पट्टी में जारी संघर्ष, बढ़ते युद्धों और संप्रभु देशों पर एकतरफा प्रतिबंधों के बीच यह संगठन ‘चुप्पी या अस्पष्ट रुख’ अपनाये हुए है, जिससे इसकी नैतिक साख कमजोर हो रही है।

 

 

 

Next Post

प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले बवाल: नेता प्रतिपक्ष राठौर हिरासत में, कांग्रेस की चक्काजाम की चेतावनी के बाद हुए रिहा

Tue May 12 , 2026
खंडवा:जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के खंडवा दौरे से पहले मंगलवार सुबह राजनीतिक माहौल गरमा गया। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष मुल्लु राठौर को कोतवाली पुलिस ने उनके निवास से हिरासत में लेकर थाने पहुंचा दिया।जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे पुलिस बल राठौर के घर पहुंचा […]

You May Like