इंदौर: तिलक नगर क्षेत्र के संविद नगर में 25 मई को 26 वर्षीय आरती पति गोपाल पटेल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में एसीपी कुंदन मंडलोई द्वारा की गई मर्ग जांच और मायके पक्ष के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज हत्या की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि मर्ग जांच के दौरान मृतिका के पिता द्वारका पटेल और भाई दीपक पटेल के कथन दर्ज किए गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि मूल रूप से ग्राम सरदई सागर का निवासी आरोपी पति गोपाल पटेल आए दिन आरती के साथ छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा कर बेरहमी से मारपीट करता था और ताने मारता था। इसी रोज-रोज की प्रताड़ना और यातनाओं से तंग आकर आखिरकार आरती ने यह आत्मघाती कदम उठाया।
