शादी में शामिल होने गए थे आगरा, घर से जेवरात व नकदी चोरी

ग्वालियर: विश्वविद्यालय थाना हद में सचिन तेंदुलकर मार्ग गोविंदपुरी में किराए का मकान लेकर रहने वाले के घर में चोरी हो गई। अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात व रखी नकदी चोरी कर ले गए। वारदात का पता उस समय चला जब फरियादी का साला वहां पहुंचा। ताले टूटे हुए देखकर उसने अपने जीजा को इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने चोरों का पता लगाने के फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद ली और सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। अजय प्रकाश गोयल पुत्र दयाशंकर गोयल निवासी छत्तर आगरा गोविंदपुरी सचिन तेंदुलकर मार्ग पर किराए का मकान लेकर रहते हैं। अजय लेबर कॉन्ट्रेक्टर हैं और मजदूरों को साइटों पर भेजते हैं। इनके परिवार में शादी थी,
इसलिए कुछ दिन पहले यह उसमें शामिल होने के लिए आगरा चले गए थे। मकान मालिक साथ में नहीं रहते इसलिए घर पूरी तरह से सूना था। पता चला है कि वैसे जब भी अजय प्रकाश घर से बाहर जाते हैं तो दूसरी कॉलोनी में रहने वाले अपने साले को बताकर व घर की जिम्मेदारी सौंपकर जाते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया। जब इनका साला गोविंदपुरी वाले मकान पर पहुंचा तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए हैं तथा पूरा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है।

उन्होंने घटना की जानकारी तुरंत अपने जीजा अजय प्रकाश को दी। अजय प्रकाश को घर के ताले टूटने की जानकारी मिली तो वह तुरंत आगरा से वापस आए और सामान की जांच की। सामान देखने के बाद पता चला कि अज्ञात चोर घर की अलमारी में रखीं तीन सोने की अंगूठी, दो जोड़ी सोने के टॉप्स, चांदी के सिक्के व नोट, पायल तथा घर में रखी हुई नकदी ले गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरी का पता लगाने के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट तथा डॉग स्क्वाड की मदद ली है
जांच जारी है, जल्द पकड़ेंगे चोरों को
लेबर कॉन्ट्रेक्टर के घर में चोरी हुई है। सूनेपन का फायदा उठाकर चोर घर से सोने-चांदी के जेवर व कुछ नकदी ले गए हैं। फिंगर प्रिंट मिले हैं जिनका मिलान पुराने व शातिर चोरों से करवाया जा रहा है। सीसीटीवी जांचे हैं उनसे भी कुछ ज्यादा सुराग नहीं मिला है। जांच जारी है, जल्द चोर पकड़ लिए जाएंगे।
*रविन्द्र जाटव, टीआई, थाना विश्वविद्यालय

Next Post

केंद्रीय मंत्री सिंधिया को मधुमक्खी ने मारा डंक, हुए चोटिल

Fri Jun 27 , 2025
ग्वालियर:केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया घायल हो गए है. ग्वालियर से बेंगलुरु तक ट्रेन की सौगात को लेकर सिंधिया अशोकनगर स्टेशन पर पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर बने ब्रिकेट्स को हटाकर जब जनता के बीच उनका अभिवादन करने के लिए जा रहे थे, इसी दौरान उनकी उंगली में मधुमक्खी ने डंक मार […]

You May Like