केंद्रीय मंत्री सिंधिया को मधुमक्खी ने मारा डंक, हुए चोटिल

ग्वालियर:केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया घायल हो गए है. ग्वालियर से बेंगलुरु तक ट्रेन की सौगात को लेकर सिंधिया अशोकनगर स्टेशन पर पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर बने ब्रिकेट्स को हटाकर जब जनता के बीच उनका अभिवादन करने के लिए जा रहे थे, इसी दौरान उनकी उंगली में मधुमक्खी ने डंक मार दिया। इससे सिंधिया चोटिल हो गए।

मधुमक्खी के डंक मारने के बाद सिंधिया मंच पर वापस लौटकर अपनी अंगुली को दबा रहे थे। उन्हें ऐसा करता देख वहां मौजूद जनप्रतिनिधियों ने तत्काल उनके काफिले में शामिल डॉक्टर को इस मामले से सूचित किया। सूचना मिलने पर उनके काफिले में चल रही एंबुलेंस की टीम के डॉक्टर पहुंचे और उन्होंने केंद्रीय मंत्री सिंधिया का उपचार किया।

पहले तो मेडिकल विशेषज्ञ सिंधिया का इलाज करने के लिए पहुंचे लेकिन बाद में जब उनके हाथ में मधुमक्खी द्वारा डंक मारे जाने की सूचना प्राप्त हुई तो फिर बाद में सर्जरी से संबंधित डॉक्टर भी मौके पर पहुंच गए और करीब 15 मिनट तक केंद्रीय मंत्री सिंधिया के उंगली का इलाज करते हुए नजर आए। हालांकि, उनका उपचार कर लिया गया है।

Next Post

रतलाम में आज एमपी राइज 2025 कॉन्क्लेव: भूमि-पूजन और क्लस्टर्स का लोकार्पण

Fri Jun 27 , 2025
रतलाम में आज एमपी राइज 2025 कॉन्क्लेव: भूमि-पूजन और क्लस्टर्स का लोकार्पण रतलाम: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आज रतलाम में “एमपी राइज 2025” रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड इम्प्लॉयमेंट कॉन्क्लेव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन राज्य में औद्योगिक विकास, कौशल उन्नयन और रोजगार सृजन […]

You May Like