संगठित गौ-तस्करी को लेकर फूटा आक्रोश, गृह मंत्री के नाम पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन; CBI जांच की मांग

भोपाल। राजधानी के बहु चर्चित गौ-तस्करी प्रकरण को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम एक ज्ञापन भोपाल पुलिस आयुक्त संजय कुमार को सोमवार को सौंपा गया. श्री हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी की अगुवाई में कमिश्नर कार्यालय पहुंचे लोगों ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की है.

इस मौके पर चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी असलम कुरैशी (चमड़ा) सहित उसके सभी सहयोगियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए के तहत कठोर कार्रवाई और पूरे प्रकरण की जाँच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपे जाने की माँग की गई है. भोपाल में हाल के महीनों में गौ-हत्या एवं गौ-तस्करी की घटनाओं में चिंताजनक वृद्धि हुई है.

श्री हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष ने बताया कि संस्था की सजगता एवं तत्परता के चलते हाल ही में लगभग 26 टन गौ-मांस जब्त किया गया, जिसका मुख्य आरोपी असलम कुरैशी (चमड़ा) है. उनका कहना है कि यह मामला किसी एक व्यक्ति तक सीमित नहीं, बल्कि एक सुनियोजित और अंतरराज्यीय संगठित अपराध नेटवर्क की ओर इशारा करता है. हालाँकि राज्य सरकार द्वारा एसआईटी का गठन किया गया है, परंतु अब तक कोई ठोस एवं निर्णायक कार्रवाई सामने नहीं आई है. इससे आम जनमानस में शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे हैं और अपराधियों के हौसले बढ़ते दिखाई दे रहे हैं.

ज्ञापन में कहा गया कि गौ माता केवल एक पशु नहीं, बल्कि सनातन समाज की आस्था, श्रद्धा और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक हैं. यदि ऐसे मामलों में त्वरित एवं उदाहरणात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो यह सामाजिक संतुलन और कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है.

Next Post

सजा से दंडित व्यक्ति ने दी निर्वाचन को चुनौती

Mon Feb 9 , 2026
जबलपुर। लांजी विधानसभा से भाजपा विधायक राज कुमार कर्राहे की निर्वाचन को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दायर की गयी थी। याचिका की सुनवाई के दौरान विधायक की तरफ से दायर आवेदन में बताया गया कि याचिकाकर्ता को आपराधिक प्रकरण में पांच साल के लिए न्यायालय ने दंडित […]

You May Like