बुधनी। पीएम आवास योजना के अंतर्गत नगर परिषद में अध्यक्ष सुनीता अर्जुन मालवीय की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया.
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में उनकी विचारधारा के अनुरूप अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कुल 1 करोड़ 16 लाख रुपए की राशि के स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए. कार्यक्रम में 15 वार्डों के 116 पात्र हितग्राहियों का हार-फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया. हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रथम किस्त के रूप में 1 लाख रुपए की राशि तथा स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए. नप अध्यक्ष ने हितग्राहियों को शासन की मंशा के अनुरूप समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण आवास निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिएकार्यक्रम में स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर अर्जुन मालवीय, सीएमओ संतोष रघुवंशी, भाजपा जिला मंत्री राजेशपाल, उपाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा, पार्षद प्रभात भदौरिया, प्रवीण चौहान, श्रीकांत शर्मा, संतोष राजपूत, आरती किशन मालवीय, ज्योति पंजाबी, रजनी हरदयाल आजाद, सुनील कैथवास, राहुल रीठौरिया सहित समस्त पार्षदगण उपस्थित थे.
