होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले टैंकरों से शुल्क लेना बंद करे ईरान – ट्रंप

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ईरान से होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले टैंकरों से शुल्क लेना बंद करने को कहा।

राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा, ”ऐसी खबरें हैं कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले टैंकरों से शुल्क ले रहा है – उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए और अगर वे ऐसा कर रहे हैं, तो उन्हें तुरंत बंद कर देना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल की आवाजाही की अनुमति देकर ”बहुत ही खराब काम कर रहा है, कुछ लोग इसे अपमानजनक कहेंगे।”

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा, ”यह हमारे समझौते के अनुरूप नहीं है।” उन्होंने शुल्क का विवरण नहीं दिया।

वॉल स्ट्रीट जर्नल पर जमकर हमला बोलते हुए ट्रंप ने इसे “दुनिया के सबसे खराब और सबसे गलत संपादकीय बोर्डों में से एक” बताया, क्योंकि जर्नल ने कहा था कि ट्रंप ने ईरान में “समय से पहले जीत” की घोषणा कर दी है।

उन्होंने आगे कहा, “दरअसल, यह एक जीत है, और इसमें समय से पहले की कोई बात नहीं है।” उन्होंने दावा किया कि उन्हीं की वजह से “ईरान कभी परमाणु हथियार हासिल नहीं कर पाएगा”।

उन्होंने कहा, “बहुत जल्द आप देखेंगे कि तेल का प्रवाह शुरू हो जाएगा, चाहे ईरान की मदद से हो या उसके बिना, और मेरे लिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।”

ट्रंप ने कहा कि वॉल स्ट्रीट जर्नल हमेशा की तरह “अपनी कही बात को वापस लेने के लिए मजबूर होगा।” उन्होंने कहा कि वे आलोचना करने में तो हमेशा तत्पर रहते हैं, लेकिन अपनी गलती मानने से कभी कतराते नहीं, जो कि ज्यादातर समय होता है।

 

Next Post

शुरुआती कारोबार में 500 अंक उछला सेंसेक्स

Fri Apr 10 , 2026
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like