चुरहट पुलिस नें 2 किलो गांजा जप्त कर दो आरोपियों को पहुंचाया जेल 

 

अवैध नशे के विरूद्ध जारी है सीधी पुलिस की कार्रवाई

 

नवभारत न्यूज

चुरहट 19 फरवरी।अवैध नशे के विरूद्ध सीधी पुलिस की कार्रवाई जारी है । इसी तारतम्य में चुरहट पुलिस नें 02 किलो मादक पदार्थ सहित 74 हजार रूपए कीमती मशरुका जप्त कर दो आरोपियों को जेल पहुंचाया ।पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी चुरहट उनि अतर सिंह के नेतृत्व में चुरहट पुलिस नें गांजा की बिक्री करने जा रहे आरोपी प्रकाश कुमार पाण्डेय पिता विधाशरण पाण्डेय उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम बघऊ, सूर्य प्रकाश मिश्रा पिता स्व. चंदिका प्रसाद मिश्रा उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम चिलरी थाना कमर्जी जिला सीधी के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों को जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है। पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी चुरहट को कल दिनांक 18 फरवरी 2025 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि 02 व्यक्ति मोटरसाईकल से अवैध मादक पदार्थ गांजा ले कर नरकुई नाला के ऊपर पावा पहुंच मार्ग रोड़ किनारे टीकट में बिक्री करने हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहे है। थाना प्रभारी चुरहट नें वरिष्ठ अधिकारियों को मुखबिर सूचना से अवगत कराते हुए उनके आदेशानुसार टीम का गठन कर सूचना की तस्दीक एवं कार्रवाई हेतु रवाना किया गया।पुलिस टीम जब मुखबिर के बताये अनुसार स्थान, ग्राम नरकुई नाला के ऊपर रोड़ के किनारे पाबा पहुंच मार्ग टीकट के पास पहुंचे जहां पर मुखबिर के बताये अनुसार 02 व्यक्ति एक नीले रंग की होडा साईन मोटरसाईकल क्र. एमपी 66एमई 7969 एवं 01 झोला लिये खड़े दिखाई दिये जिसे मौके पर पहुंचकर नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रकाश कुमार पाण्डेय पिता विधाशरण पाण्डेय उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम बघऊ, सूर्य प्रकाश मिश्रा पिता स्व चंदिका प्रसाद मिश्रा उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम चिलरी थाना कमर्जी जिला सीधी का होना बताये बाद संदेही की तलाशी ली गई जो उसके कब्जे से एक नीले रंग की होंड़ा साईन मोटरसाईकल क्र. एमपी 66एमई 7969 जिस पर रखे एक झोले के अन्दर 02 बंद पैकेट एवं 01 काले रंग की पॉलिथीन में रखा मादक पदार्थ गांजा प्राप्त हुआ। जिसके पश्चात मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 34 हजार एवं मोटरसाइकिल कीमती लगभग 40 हजार कुल मशरुका कीमती 74 हजार को जप्त कर आरोपियों को थाना लाया गया। आरोपियों का यह कृत्य अन्तर्गत धारा 8/20 बी एनडीपीएस के तहत दण्डनीय पाये जाने से मामला कायम किया जाकर वैधानिक कार्रवाई उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपियों को जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है।उपरोक्त समस्त कार्रवाई मे थाना प्रभारी उप निरीक्षक अतर सिंह,प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह, करण तिवारी, आरक्षक उदय प्रकाश तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

Next Post

जिला बालाघाट हाँकफोर्स व जिला पुलिस बल को 4 हार्डकोर नक्सलियो का मार गिराने मे मिली बडी सफलता 

Wed Feb 19 , 2025
अपडेट समाचार नवभारत न्यूज बालाघाट थाना के गढीं के सूपखार वन रेंज के रौंदा फारेस्ट कैम्प के समीप हॉकफोर्स, पुलिस व नक्सलियों के मध्य हुई मुठभेड़ में 04 हार्डकोर महिला नक्सलियों को मार गिराने में सफलता प्राप्त हुई है ।विशेष सूत्रों के अनुसार और भी नक्सलियों के घायल होने की […]

You May Like