मेहगाँव कॉलेज में आईसीएआई का करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित

मेहगांव (भिंड)। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की करियर काउंसलिंग समिति, नई दिल्ली के तत्वाधान में तथा सीआईआरसी की ग्वालियर शाखा के सहयोग से मंगलवार को शासकीय महाविद्यालय, मेहगांव में “करियर काउंसलिंग प्रोग्राम” का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को चार्टर्ड अकाउंटेंसी पाठ्यक्रम और उससे जुड़े रोजगार अवसरों की जानकारी देना था।

कार्यक्रम में करियर काउंसलर सीए सोनाली मुद्गल ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने सीए पाठ्यक्रम की संरचना, पात्रता और पंजीकरण की प्रक्रिया, विभिन्न स्तरों की परीक्षाओं और आर्टिकलशिप के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने यह भी बताया कि सीए बनने के बाद विद्यार्थी चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में स्वयं की प्रैक्टिस कर सकते हैं या कॉर्पोरेट जगत, बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं, कराधान और ऑडिट जैसे क्षेत्रों में उच्च पदों पर कार्य कर सकते हैं। प्रस्तुति के माध्यम से उन्होंने सरल भाषा में समझाया कि ग्रामीण और छोटे शहरों के विद्यार्थी भी सही मार्गदर्शन, नियमित अध्ययन और कड़ी मेहनत से इस प्रतिष्ठित पेशे में सफलता हासिल कर सकते हैं।

विद्यार्थियों ने अपने करियर से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका समाधान काउंसलर द्वारा किया गया। महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं स्टाफ की भी कार्यक्रम में उपस्थिति रही। समापन पर सीए सोनाली मुद्गल को उनके सहयोग, मार्गदर्शन और योगदान के लिए स्मृति चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। साथ ही सीए सोनाली द्वारा भी महाविद्यालय को सम्मान स्वरूप स्मृति चिह्न भेंट किया गया। महाविद्यालय प्रशासन ने आईसीएआई तथा ग्वालियर शाखा का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से असि. प्रो. अनुग्रह दत्त शर्मा, असि. प्रो. आशीष मिश्रा, असि. प्रो. रामवीर सिंह, डॉ आर.के. शर्मा, लाइब्रेरियन डॉ साधना कुशवाह शामिल थे।

Next Post

पुलिस विभाग में तबादले, दो थाना प्रभारियों को मिली नई जिम्मेदारी

Tue Oct 6 , 2026
दमोह.पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने एक सूची जारी कर तबादला आदेश जारी किए हैं। जिसमें थाना पटेरा में पदस्थ सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुर्जर को थाना हिण्डोरिया प्रभारी की कमान सौंपी गई है, जबकि हिण्डोरिया थाना प्रभारी अंजलि अग्निहोत्री को रक्षित केंद्र में पदस्थ किया गया है।वहीं सिग्रामपुर चौकी प्रभारी विकास […]

You May Like