
जबलपुर। खितौला झिंगरई निवासी विनय कुमार ऑनलाइन बच्चों के लिए खिलौने वाली कार खरीदने के चक्कर में साइबर ठगी का शिकार हो गए। इंस्टाग्राम पर संपर्क होने के बाद अज्ञात ठग ने विनय को व्हाट्सएप पर गाड़ियों के फोटो भेजे और बुकिंग के नाम पर शुरुआत में 2,500 जमा करवाए। इसके बाद खाते में पैसे नहीं पहुंचने और ट्रांजैक्शन फंसने का झांसा देकर ठग ने पीड़ित से अलग-अलग किस्तों और विभिन्न यूपीआई आईडी पर कुल 34,116 ट्रांसफर करवा लिए। धोखा होने का अहसास होने पर पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
