इंदौर सड़क हादसा: पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की पुत्री प्रेरणा के निधन पर कमलनाथ ने जताया शोक

भोपाल: इंदौर में हुए सड़क हादसे में मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की सुपुत्री प्रेरणा के निधन का दुखद समाचार सामने आया है। इस घटना पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

कमलनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि इंदौर में सड़क हादसे में अपने साथी और पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की पुत्री प्रेरणा के निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में उनकी पूरी सहानुभूति बाला बच्चन और उनके परिवार के साथ है।

कमलनाथ ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Next Post

वाकणकर की विरासत को नया आयाम: राष्ट्रीय संगोष्ठी में सम्मान, शोध और संरक्षण पर केंद्रित रहा आयोजन

Fri Jan 9 , 2026
भोपाल: डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ विरासत, शोध और संरक्षण के व्यापक विमर्श के साथ हुआ। तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय आयोजन में देश भर से आए पुरातत्व, इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर के विशेषज्ञों ने भारतीय विरासत के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन पर मंथन […]

You May Like