देवसर पूर्वी बाईपास डिवाइडर के किनारे बेहोश मिला व्यक्ति, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला हादसे का खतरा

सिंगरौली/राष्ट्रीय राजमार्ग 39 सीधी सिंगरौली स्थित देवसर पूर्वी बाईपास डिवाइडर से सटे एक व्यक्ति के बेहोशी की हालत में मिलने से सड़क हादसे का खतरा पैदा हो गया था। यदि समय रहते स्थानीय लोग उसे सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर नहीं पहुंचाते, तो तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के बीच बड़ी दुर्घटना होने की आशंका थी।

मौके पर मौजूद लोगों ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए व्यक्ति को सड़क के किनारे कराया। इसके बाद पानी मंगवाकर उसके चेहरे पर छींटे मारे गए, जिससे कुछ देर बाद उसे होश आ गया। पूरी घटना लाइव वीडियो में देखी जा सकती है।

यह दृश्य लोगों को सोचने पर मजबूर करता है। नशा हो या कोई दूसरी वजह, सड़क पर इस तरह बेसुध पड़े रहना जानलेवा साबित हो सकता है। स्थानीय लोगों की तत्परता ने हादसे का खतरा कम करने में अहम भूमिका निभाई।

Next Post

सड़क हादसे में बंजारी माता मंदिर जा रहे भाजपा कार्यकर्ता की मौत, खुटामा के पास तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर

Sun Oct 18 , 2026
सौसर : हाईवे पर खुटामा गांव के समीप रविवार तड़के हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में सौंसर निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता किशोर राउत के रूप में हुई है। घटना के समय वह अपने साथियों के साथ पैदल […]

You May Like