सड़क हादसे में बंजारी माता मंदिर जा रहे भाजपा कार्यकर्ता की मौत, खुटामा के पास तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर

सौसर : हाईवे पर खुटामा गांव के समीप रविवार तड़के हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में सौंसर निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता किशोर राउत के रूप में हुई है। घटना के समय वह अपने साथियों के साथ पैदल बंजारी माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहा था।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशोर राउत अपने साथियों के साथ सुबह लगभग साढ़े तीन बजे हाईवे से पैदल गुजर रहा था। इसी दौरान रास्ते में खुटामा गांव के पास सड़क किनारे एक झाड़ गिरा हुआ दिखा। किशोर और उसके साथी यातायात में रुकावट बन रहे उस झाड़ को किनारे हटाने लगे। तभी अचानक आई एक अनियंत्रित व तेज रफ्तार बाइक ने किशोर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि किशोर राउत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

​हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और साथियों में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही सौंसर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को पीएम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Next Post

Manisha Koirala: कैंसर को मात दे चुकीं मनीषा ने बताया फिटनेस का मंत्र, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग पर दिया जोर

Sun Oct 18 , 2026
मुंबई, मनीषा कोइराला ने मेनोपॉज और उम्र के साथ शरीर में होने वाले बदलावों पर खुलकर बात की। अभिनेत्री ने महिलाओं को स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के जरिए सेहत को प्राथमिकता देने की सलाह दी। मेनोपॉज को कमजोरी नहीं, नई शुरुआत मानती हैं मनीषा कोइराला मनीषा कोइराला ने महिलाओं को दिया फिटनेस मंत्र […]

You May Like